खगडि़या, दिसम्बर 18 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी-बदलाघाट रेलखंड के चुकती ढाला के निकट ट्रेन से कटकर एक 65 वर्षीय वृद्ध बुधवार की देर शाम घायल हो गया। घायल वृद्ध सहरसा जिले के गम्हरिया थानान्तर्गत खार गांव निवासी विलास दास का पुत्र विनोद दास बताया जा रहा है। इधर मानसी जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहंा उसका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...