लखीसराय, जनवरी 30 -- चानन, निज संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के शहीद जितेन्द्र हॉल्ट गोपालपुर के निकट ट्रेन से कटकर लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर चानन थानाध्यक्ष रश्मिरथी की अगुवाई में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रश्मिरथी ने बताया कि सूचना पर एसआई जितेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आस पास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन किसी ने उसे नहीं पहचाना। घटना में व्यक्ति का दोनों पैर कटा हुआ था, गर्दन भी धड़ से अलग हो गया था। इसकी पहचान को लेकर थानाध्यक्ष द्वारा आस-पास के लोगों के साथ ही व्हॉटसअप ग्रुप, सोशल मीडिया सहित अंन्य स्रोतों से पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना कब हुई इसका पता नहीं चल सका। अनुमान लगाया जा रहा कि बुधवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.