गिरडीह, फरवरी 19 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। गिरिडीह-कोडरमा रेल लाइन में रेम्बा स्टेशन से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर मंगलवार रात एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारो के बनवारी महतो के पुत्र विक्रम वर्मा 25 वर्ष के रूप में हुई है। युवक द्वारा की गई आत्महत्या क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात हीरोडीह पुलिस को रेम्बा रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक की सर कटी लाश की सूचना मिली। सूचना पाकर हीरोडीह के एएसआई शंभू कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मृत शरीर को अपने कब्जे में कर लिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजन बार-बार यही गुहार लगा रहे थे कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। मृत शरीर का भी पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। बताया जाता है कि उक्त युवक क...