खगडि़या, जून 24 -- महेशखूंट । एक प्रतिनिधि बरौनी-कटिहार रेलखंड के महेशखूंट काजीचक रेलवे ढाला के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वहां शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुड़ गई। वही घटना की जानकारी लोगों द्वारा महेशखूंट रेल पुलिस और महेशखूंट थाना पुलिस को दी गई है। फिलहाल अभी तक मृत युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में कर उसकी पहचान कराने में जुट गई है। घटना किस ट्रेन से हुई है पता नहीं चल पाया है। लोगों ने रेल पटरी पर ट्रेन से कटे हुए जब युवक के शव को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। इधर महेशखूंट जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव की पहचान के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.