उरई, जनवरी 4 -- उरई। शहर के करमेर रोड पर क्रासिंग नंबर 183 के पास शनिवार की रात को गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन के कटकर एक युवक की मौत हो गई। जिसकी उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के पास से ट्रेन का टिकट भी नहीं मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...