हमीरपुर, फरवरी 8 -- कोतवाली क्षेत्र के इचौली गांव के पास एक युवक की रविवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह घर से खेत जा रहा था। तभी रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के बांदा-कानपुर रेलवे ट्रैक पर गांव इचौली श्यामनाला पुल के पास खेत जा रहे ग्राम नायकपुरवा निवासी 25 वर्षीय श्यामलाल पुत्र जयपाल निषाद की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। प्वाइंटमैन रागौल योगेश कुमार ने थाने में घटना की सूचना दी। योगेश ने बताया कि मालगाड़ी चालक ने शव पड़े होने की सूचना अकोना स्टेशन में दी थी। शव इचौली रेलवे ट्रैक किमी 1320/19 के पास बरामद हुआ है। इचौली चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की कराई। मृतक के चचेरे भाई रमेश ने बताया की श्यामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.