फतेहपुर, दिसम्बर 2 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली के अस्ती में रेल लाइन पार करते समय 50 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला पैदल ही रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। मृतका की पहचान कालिकन रोड स्थित मसवानी मोहल्ले की निवासी प्रेमा देवी के रुप में हुई। वह अपने रिश्तेदारी में जा रही थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...