हरदोई, फरवरी 19 -- कछौना। बालामऊ जंक्शन के पास यार्ड में ट्रेन से कटकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला रेलवेगंज निवासी विनोद कश्यप के बेटे अतुल की ट्रेन हादसे में जान चली गई। अतुल बुधवार की रात कस्बे की मार्केट के घर आ रहा था। तभी बालामऊ जंक्शन की मुख्य क्रॉसिंग के निकट यार्ड में एक ट्रेन की चपेट में आने से अतुल की दर्दनाक मौत हो गई। अतुल मेहनत मजदूरी करता था। बालामऊ जीआरपी चौकी प्रभारी सोनवीर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...