फिरोजाबाद, दिसम्बर 12 -- थाना जीआरपी क्षेत्र स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को विच्छेदन गृह में रखवाया है। रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की रात पश्चिमी किनारे पर एक प्रोढ रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी दौरान वह तेज गति से आ रही महाबोधि एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी कट कर मौत हो गई। मृतक की आयु लगभग 50 वर्ष है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...