जहानाबाद, अक्टूबर 3 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कट कर पुलिस जवान सूर्यभीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वह गया के मानपुर क्षेत्र के भरेवी महिलाओं का रहने वाला था। वह अपने घर से ड्यूटी के लिए मोतिहारी जा रहा था। सुबह में वर्षा के कारण टिकट नहीं ले पाया था। मखदुमपुर प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन रुकने पर टिकट लेने के लिए उतरा था। टिकट लेने के क्रम में ट्रेन खुल गई। वह ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ा। इस क्रम में उसका पर नीचे चला गया जिससे उसके दोनों पैर कट गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...