शाहजहांपुर, दिसम्बर 24 -- रोजा स्टेशन के पास बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे दर्दनाक हादसे में दो मासूम समेत पांच लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में बाइक सवार पांचों लोग आ गए। बताया गया कि 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस लगभग दो घंटे की देरी से चल रही थी। इसी दौरान रोजा स्टेशन के पास अवैध रूप से रेलवे पटरी पार कर रहे बाइक सवार पांच लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। अचानक तेज रफ्तार ट्रेन पहुंचने से बाइक समेत सभी लोगों को जोरदार टक्कर लगी, जिससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक ट्रेन में फंस गई, जिस पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। करीब आधे घंटे तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे रवाना किया गया। मृतकों की पहचान खीरी जिले के उचौलिया थाना क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.