गया, फरवरी 21 -- गया-पटना रेलखंड पर शनिवार को जन शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे ट्रैक के किनारे लोगों ने एक व्यक्ति को ट्रेन से कटे हुए देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक लगभग 50 वर्ष के आसपास का है। वह नेवी ब्लू रंग की पैंट और सफेद शर्ट पहने हुए था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है। क्षेत्र के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ...