लखीसराय, दिसम्बर 10 -- चानन। पूर्व मध्य रेलवे के मननपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की अहले सुबह ट्रेन की ठोकर से एक अज्ञात 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर जमुई जीआरपी द्वारा शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक मृतक उजले रंग का कुर्त्ता, पहने था और उसका चेहरा चादर से ढका हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...