देवघर, जनवरी 31 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन में हुई बैग चोरी की घटना का सफलता पूर्वक खुलासा कर दिया है। यह कार्रवाई 30 जनवरी 2026 को सिक्योरिटी हेल्पलाइन नंबर 139 पर प्राप्त रेल मदद शिकायत के आधार पर की गई। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता सागर कुमार (32 वर्ष), निवासी धोबतांड, थाना धनसार, जिला धनबाद, अपने परिवार के साथ ट्रेन संख्या 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी से सिमुलतला से धनबाद की यात्रा कर रहे थे। वे कोच संख्या एस-5 में सवार थे। दोपहर में ट्रेन के जसीडीह स्टेशन पर रुकते ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका नीले रंग का बैग चोरी कर लिया और उतरकर फरार हो गया। शिकायत मिलते ही जसीडीह आरपीएफ की सीआईबी/सीप...