गया, फरवरी 4 -- गया-कोडरमा रेल सेक्शन पर सर्च अभियान के दौरान आरपीएफ ने हटिया-पटना-पूर्णिया कोर्ट सुपर एक्सप्रेस ट्रेन से 27 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। हालांकि इसमें किसी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गया-कोडरमा रेल सेक्शन पर स्टेशनों और ट्रेनों में ऑपरेशन सतर्क के तहत विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब्त अंग्रेजी शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.