चंदौली, जनवरी 9 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर शुक्रवार की सुबह सवा 9 बजे आरपीएफ, बचपन बचाओ आंदोलन और चाइल्ड हेल्प डेस्क की टीम ने अप की अजमेर सियालदह एक्सप्रेस के जनरल कोच से आठ किशोरों को पकड़ा। सभी किशोर घर से जयपुर कमाने जा रहे थे। आरपीएफ किशोरों के परिजनों को जानकारी देकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि ऑपरेशन आहट के तहत स्टेशन पर शुक्रवार को बचपन बचाओ आंदोलन और चाइल्ड हेल्प डेस्क की टीम के साथ शुक्रवार को अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान सियालदह से अजमेर जा रही सिायलदह अजमेर एक्सप्रेस के प्लेटफार्म संख्या आठ पर पहुंचने के बाद चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान जनरल कोच में आठ किशोर डरे सहमे दिखे। पूछताछ के बाद सभी किशोरों को कब्जे में लेकर थाने पर लाया गया। किशोरों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.