दुमका, अक्टूबर 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। रांची-दुमका इंटरसिटी ट्रेन से पुलिस ने दुमका स्टेशन पर शनिवार की देर रात अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन के दुमका स्टेशन पर रुकने के बाद रेल प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस की मदद से शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुमका फूलो झानो मेडिकल अस्पताल भेज दिया, जहां चिकत्सकों ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को शाीत गृह में ही रख दिया है। पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...