प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- कुंडा, संवाददाता। निराश्रित मवेशियों की समस्या को लेकर गुरुवार को पूर्व घोषित रेल रोको आंदोलन को लेकर एआरपीएफ ने पहले ही तैयारी कर ली थी। किसान नेता गुरुवार को ट्रेन रोकने पहुंचे तो पुलिस ने बाहर ही उनको रोक लिया। स्टेशन के बाहर पंचायत, धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल ने पिछले दिनों तहसील में किए धरना प्रदर्शन में घोषित किया था। कि यदि निराश्रित मवेशियों के कहर से किसानों को छुटकारा नहीं मिला तो 20 मार्च को कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन करेंगे। जिससे एआरपीएफ के जवान पहले से ही अलर्ट रहे। गुरुवार को 11 बजे जब किसान यूनियन के नेता पहुंचे तो पुलिस ने बाहर ही उनको रोक दिया। इससे किसान स्टेशन के सामने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.