बिजनौर, मई 10 -- भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते देशभर में सतर्कता का माहौल बना हुआ है। हालांकि इस तनाव का सीधा असर रोडवेज के रोजमर्रा के यात्रियों पर बहुत अधिक नहीं पड़ा है, फिर भी दूरगामी यात्राओं में कुछ गिरावट देखी जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से रोडवेज प्रशासन सतर्क है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर रोडवेज परिचालन पर भी पड़ा है। स्थानीय यात्रियों की स्थिति तो सामान्य है जबकि पंजाब और हरियाणा जैसे सीमावर्ती राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगभग 50 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या भी थोड़ी घटी है। स्थानीय और पास की दूरी तय करने वाले यात्रियों की आवाजाही लगभग सामान्य बनी हुई है। सुरक्षा के लिहाज से रोडवेज प्रशासन सतर्क है। सभी डिपो पर यात्रियों को सतर्क और जागरूक किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.