गोंडा, फरवरी 1 -- करनैलगंज, संवाददाता। रोजगार के लिए दिल्ली जा रहे करनैलगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति की ट्रेन में अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम असरना डेलईपुरवा निवासी दक्षिणी कश्यप (50) पुत्र छोटेलाल बृहस्पतिवार की रात लखनऊ मेल से दिल्ली जा रहे थे। शहजहांपुर के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। यात्रियों और ट्रेन स्टाफ की मदद से उन्हें तत्काल शहजहांपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को डेलईपुरवा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। दक्षिणी कश्यप दिल्ली के करोल बाग में ठेला लगाकर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनकी असमयिक मौत ने पत्नी ज्योति की दुनिया उजाड़ दी। बेटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.