बांदा, फरवरी 10 -- बांदा। संवाददाता मेमो ट्रेन का दरवाजा खोलने को लेकर हुए विवाद में ट्रेन के अंदर दो पक्षो में जमकर लात घूसे चले। जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। ट्रेन में सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी सिपाही मौजूद नहीं था। रविवार की रात झासी से मानिकपुर मेमू में एक मरीज दरवाजे के पास लेटा लेटा था। एक यात्री को ट्रेन से उतरना था। इसी बात को लेकर मटौंध और कबरई रेलवे स्टेशन के बीच दो पक्षो में जम कर लात घूसे चले। उधर थानाध्यक्ष जीआरपी शिवबाबू का कहना है कि ट्रेन में ऐसी कोई घटना नही हुई है। मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...