रामपुर, फरवरी 10 -- पंजाब मेल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक पंजाब के यात्री की हार्टअटैक से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर पहुंचे परिजन बिना पोस्टमार्टम की कार्रवाई के शव घर ले गए। पंजाब के मोहाली जिले के बोलाटाना थाना क्षेत्र स्थित आनंद विहार हाउस नंबर 44 निवासी नारायण झा (56 वर्ष) पंजाब मेल में यात्रा कर रहे थे। वह छत्तीसगढ़ से चंडीगढ़ जा रहे थे। ट्रेन के रामपुर पहुंचे से पहले उनके सीने में दर्द होने लगा। जिस पर उन्होंने अपने बेटे रोशन को फोन कर जानकारी दी। रोशन ने पास में यात्रा कर रहे युवक से बात कर ट्रेन की लोकेशन की जानकारी ली। जिसके बाद रोशन ने यूपी-112 को फोन कर पिता की तबियत की जानकारी दी। यूपी-112 से जीआरपी रामपुर को सूचना मिली। जीआरपी प्रभारी ईश्वर चंद ने ट्रेन के राम...