बलिया, फरवरी 19 -- बलिया, संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों ने बुधवार को ट्रेन में सवार सात नाबलिग बच्चों को बरामद किया। इस दौरान जवानों ने दो लोगों को पकड़ा जो किशोरों को बालश्रम के लिए लेकर जा रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी का केस दर्ज कर चालान कर दिया। तिनसुकिया से चलकर अमृतसर जा रही 15933 अप तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर पहुंची। उक्त गाड़ी के पहले सामान्य कोच संख्या 247156 को चेक किया गया तो उसमें सात नाबालिग बच्चों के साथ दो लोग मौजूद थे। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हम लोगों को खगड़िया से अम्बाला राइस मिल में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा है। बच्चों की निशानदेही पर उसी डिब्बे में मौजूद खगड़िया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.