बलिया, फरवरी 9 -- बलिया। ट्रेन में सवार पति-पत्नी का लाखों रुपये का सामान रास्ते में चोरी हो गया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी के पहुंचने पर सोमवार को पीड़ित ने मामले से राजकीय रेलवे पुलिस को अवगत कराया। उनकी तहरीर पर रेल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। शहर के श्रीराम बिहार कालोनी निवासी मधुरेश अग्रहरि गाजियाबाद में परिवार के साथ रहतें हैं। वह रविवार को गाजियाबाद से लोकनायक एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में सवार होकर आ रहे थे। उनका कहना है कि अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पास पत्नी पंखुड़ी का पर्स चोरी हो गया। इसके बाद खोजबीन की गयी, लेकिन चोरी गये पर्स के बारें में जानकारी नहीं हो सकी। उनका कहना है कि चोरी गये पर्स में करीब 12 लाख रुपये के जेवर, मोबाइल और अन्य कागजात थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...