लखीसराय, फरवरी 9 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हावड़ा से पटना जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को सफर कर रहे 33 वर्षीय पुरुष यात्री के संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। उसी ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्री की सूचना पर किऊल रेल पुलिस ने शव को ट्रेन से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साउथ बिहार एक्सप्रेस किऊल स्टेशन पर पहुंची तो जनरल बोगी में एक यात्री अचेत अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना तुरंत रेल पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा जांच करने पर यात्री को मृत पाया गया, जिसके बाद शव को ट्रेन से उतारकर कब्जे में ले लिया गया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के यात्रियों से पूछताछ किया। मगर कोई जानकारी नहीं मिल पाया। शव की तलाशी के दौरा...