रायबरेली, फरवरी 19 -- रायबरेली। ट्रेन में शराब पीने का एक वीडियो वायरल हो गया। इससे रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में आरपीएफ और जीआरपी जांच में जुट गई है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। मामले में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह वायरल वीडियो कहां का है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच चल रही है। जिन लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है, उनसे भी पूछताछ चल रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह का कहना है कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। वीडियो देखने से पता नहीं चल रहा कि यात्री शराब पी रहे हैं या फिर कोई और पेय पदार्थ है। किसने वीडियो बनाया, इस बारे में पता लगाने का प्रयास हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...