भागलपुर, दिसम्बर 5 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि साहिबगंज भागलपुर रेलखंड के विक्रमशिला और कहलगांव स्टेशन के बीच बुधवार की देर रात एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर बेचन मिश्रा के नेतृत्व में जवान मौके पर पहुंचे और घायल को अनुमंडलीय अस्पताल, कहलगांव में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल युवक की पहचान करारी तीनटंगा निवासी मोहन यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बुधवार की सुबह पीरपैंती बाजार स्थित ठेकेदार संजय यादव से 17 हजार रुपये लेकर पैसेंजर ट्रेन से भागलपुर लौट रहा था। बताया जाता है कि पीरपैंती बाजार से तीन अज्ञात युवक उसका पीछा कर रहे थे। विक्रमशिला स्टेशन से ट्रेन खुलने के तुरंत बाद आरोपियों ने उससे रुपये छीन लिया। छीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.