आरा, मार्च 19 -- -आरा के अनाईठ के यात्री को प्रारंभिक इलाज के बाद किया गया रेफर गड़हनी, एक संवाददाता। आरा-सासाराम रेल लाइन पर गाड़ी संख्या 63317 आरा-भभुआ इंटरसिटी में आरा से सवार होकर सासाराम जा रहे एक यात्री की हालात बिगड़ गयी। यात्री ट्रेन में ही गिरकर छटपटाने लगा, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। ट्रेन जैसे ही गड़हनी स्टेशन पहुंची, यात्रियों ने उन्हें स्टेशन पर उतार स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई। स्टेशन मास्टर की तत्परता से मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवान और सामाजिक कार्यकर्ता आनंद कुमार सिंह उर्फ छोटन सिंह समेत दर्जनों लोगों ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया और उक्त यात्री को स्ट्रेचर पर लाद स्टेशन परिसर में लगी गाड़ी में लाद कर गड़हनी पीएचसी लाया। यहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर रंजन पाण्डेय ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु आरा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.