सहारनपुर, नवम्बर 8 -- सरयू एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। महिला अचानक बेहोश हो गई, तुरंत रेल कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, महिला को प्राथमिक चिकित्सा दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। कंट्रोल रूम से संदेश मिलने पर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहले से ही चिकित्सक और रेल सुरक्षा कर्मियों की टीम को तैनात कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि महिला अपने पति के साथ हाजीपुर से अंबाला के लिए रवाना हुई थी। महिला जनरल कोच में सफर कर रही थी। महिला को बुखार था, ठंड लगने के कारण तबीयत बिगड़ गई थी। जांच के बाद एबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.