देहरादून, अक्टूबर 8 -- देहरादून। शहर में आ रही जनता एक्सप्रेस में हरिद्वार-देहरादून के बीच एक महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में सोने के गहने, नगदी और मोबाइल फोन रखा था। घटना में 28 सितंबर को दी गई शिकायत पर सात अक्तूबर को जीआरपी देहरादून थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कपिल निवासी बगिया सागर, थाना छजलेट, जिला मुरादाबाद, हाल निवासी झाझरा, बालाजी मंदिर के पास देहरादून अपनी पत्नी मीनाक्षी और बच्चों के साथ 27 सितंबर की रात जनता एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-2 में काठ रेलवे स्टेशन से देहरादून के लिए यात्रा कर रहे थे। ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन से चली तो उनकी पत्नी का सीट पर रखा भूरे रंग का हैंडबैग चुरा लिया। बैग में एक मोबाइल फोन, एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का मांग टीका और 1500 रुपये नकद थे। उन्होंने ट्रेन के देहरादून पहुंचत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.