शाहजहांपुर, मार्च 20 -- ट्रेन में चोरी होने की बरदात कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हरिद्वार की रेलवे कालोनी में रहने वाली अनुराधा पाण्डेय 21 फरवरी को दून एक्सप्रेस के ए 1 कोच में लखनऊ से हरिद्वार के लिए यात्रा कर रहीं थी। यात्रा के दौरान ट्रेन में उनका पर्स चोरी हो गया। पर्स में रखे रुपए तथा मोबाइल भी चोरी हो गया। उन्होंने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन घटना स्थल शाहजहांपुर होने के चलते हरिद्वार पुलिस ने मामले को शाहजहांपुर जीआरपी के लिए ट्रांसफर कर दिया। मुकदमा ट्रांसफर होने के बाद जीआरपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.