शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर,संवाददाता। कानपुर में रेलवे के ब्रिज के निर्माण को लेकर लिए गए मेगा ब्लॉक से कई ट्रेन रद्द चल रही हैं, जिसको लेकर यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। जिले से अन्य जिलों तथा राज्यों तक जाने के लिए सीमित ट्रेनें होने के चलते ट्रेनों में पहले से अधिक भीड़ चल रही है। वहीं प्लेटफार्म पर पहले से सैकड़ों यात्रियों की भीड़ के चलते पूरा प्लेटफार्म भरा रहता है। ट्रेन आने के बाद प्लेटफार्म पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करती, लेकिन पहले से अधिक भीड़ के चलते कई यात्री कोच में नहीं चढ़ पाए। ट्रेनों के जनरल कोच में चढ़ने को लेकर धक्का मुक्की होती रही, किसी तरह कुछ यात्री चढ़ पाए, लेकिन अधिक भीड़ के चलते कई यात्रियों ने स्लीपर कोच में यात्रा की। शनिवार को टनकपुर से चलकर सिंगरौली को जाने वाली त्रिवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.