अयोध्या, नवम्बर 27 -- मवई। किसान एक्सप्रेस में बम की फर्जी सूचना ने जहां यात्रियों में दहशत फैल गई। जिसका असर पटरंगा मंडी क्षेत्र के आवागमन पर भी पड़ा। ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर- एक पर रोककर की गई सुरक्षा जांच के दौरान लंबी अवधि तक रेलवे लाइन पर अन्य ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। बम निरोधक दस्ता और पुलिस द्वारा विस्तृत जांच किए जाने के कारण क्रॉसिंग लगातार बंद रही। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जांच पूरी होने के बाद जैसे ही किसान एक्सप्रेस को रवाना किया गया कई अन्य ट्रेनें भी रेलवे लाइन से गुजरने लगीं। इससे क्रॉसिंग लंबे समय तक बंद रही। इसलिए पटरंगा मंडी, बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग एक घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। दोपहिया, चार पहिया वाहनों के साथ भारी वाहनों की लंबी कतार लग गईं और लोग गर्मी व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.