मथुरा, जुलाई 27 -- बधाई मांगने के नाम पर ट्रेनों में उत्पात मचाने वाले दो मंगलमुखियों ने यात्री के साथ मारपीट कर दी। यात्री की तहरीर पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर दो मंगलमुखियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। भागलपुर-गांधीधाम एक्प्रेस के सामान्य कोच में शनिवार को मंगलमुखियों ने बधाई के नाम पर जमकर उत्पात मचाया। मंगलमुखियों ने यात्रियों के साथ अभद्रता की। उनकी इस हरकत का विरोध कोच में सवार शुभम पुत्र दयाल, निवासी लक्ष्मीनगर, मथुरा ने किया तो मंगलमुखियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। यात्री ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल के माध्यम से जीआरपी को दी। ट्रेन जब जंक्शन पहुंची तो जीआरपी ने झगड़ा करने वाले दो मंगलमुखियों को मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए मंगलमुखियों के नाम कान्हा पुत्र रतन निवासी, माया कॉलोनी, सौंख रोड मथुरा, अभी ठाकुर पुत्र रामसिंह, निवासी ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.