उरई, फरवरी 9 -- उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर टे्रनों में पत्थरबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। रेलवे पुलिस व आरपीएफ की सख्ती के बाद भी हाल यह है कि आएदिन लोग वारदात कर रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे है। इसी क्रम में रविवार देर रात को गोविंदपुरी सेक्शन में 20415 काशी महाकाल एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की सूचना पर आरपीएफ उरई एलर्ट रही। सीएंडब्लू टीम ने भी मौके पर जाकर स्थिति को देखा। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने सब इंस्पेक्टर डीपी सिंह के साथ कांस्टेबल चंद्रकेश गुप्ता के साथ उरई रेलवे स्टेशन पर महाकाल एक्सप्रेस को अटेंड कर जिस बोगी में पत्थरबाजी की गई, वहां जाकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। बोगी में यात्रियों से बात की। इधर, इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला गोविंदपुरी परिक्षेत्र का है। लिहाजा यात्री राजकुमार निवासी बनारस जो एसवन ...