मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। राप्ती गंगा एक्सप्रेस में जन्मे बच्चे की हालत अब स्थिर है। मंगलवार को जन्मे इस बच्चे का वजन 1660 ग्राम है। अभी महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती बच्चे को मिल्क बैंक से फीडिंग कराई जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि अब वह बच्चा रिकवर हो रहा है। मुजफ्फरपुर से देहरादून जा रही राप्ती गंगा एक्सप्रेस में मुजफ्फरपुर की रहने वाली कोमल देवी पति उदय कुमार के साथ देहरादून जा रही थी। ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और मुरादाबाद से पहले ही ट्रेन में बेटे को जन्म दिया। रेलवे कंट्रोल को सूचना दी गई। जच्चा-बच्चा को जिला महिला अस्पताल ले आया गया। सीएमएस डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि कोमल को सांस की दिक्कत हो रही हैं। उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं बेटे की स्थिति सामान्य है। अभी मिल्क बैंक से फीडिंग कराई जा रही ...