मधुबनी, फरवरी 4 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। भारतीय रेल की 'ऑपरेशन अमानत' पहल एक बार फिर यात्री के लिए मददगार साबित हुई। बुधवार को समस्तीपुर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को 'रेल मदद' पोर्टल के माध्यम से एक यात्री का कीमती सामान छूटने की सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए झंझारपुर आरपीएफ ने न केवल सामान बरामद किया, बल्कि उसे सुरक्षित उसके मालिक तक पहुंचना सुनिश्चित किया। मिली जानकारी के अनुसार, अररिया जिले के फारबिसगंज निवासी मोहम्मद गुलफराज पिता मोहम्मद फिरोज अंसारी, दानापुर जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13211) में सवार हो रहे थे। स्टेशन पर सामान गाड़ी के भीतर रखने के दौरान ही ट्रेन अचानक चल पड़ी। गुलफराज खुद तो ट्रेन में नहीं चढ़ सके, लेकिन उनका सामान कोच के भीतर ही रह गया। घबराहट में उन्होंने तुरंत 'रेल मदद' पोर्टल पर अपनी शिकायत दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.