शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के टिकट निरीक्षक मनीष चंद्र उपाध्याय ने ईमानदारी का उदाहरण पेश किया। ट्रेन संख्या 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक यात्री का वॉलेट छूट गया था, जिसमें महत्वपूर्ण कार्ड और दस्तावेज थे। वॉलेट मिलने पर उन्होंने यात्री की पहचान कर संपर्क किया और बरेली में सुरक्षित लौटाया। इस कार्य के लिए अखिल भारतीय टिकट चेकिंग संगठन ने उन्हें सम्मानित किया। मनीष चंद्र उपाध्याय इससे पहले भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और स्काउट क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.