आगरा, जनवरी 23 -- शुक्रवार को समता एक्सप्रेस के कोच एस-2 में एक यात्री का छूटा हुआ बैग रेलवे की तत्परता से उसे वापस मिल गया। सैकत खां निजामुद्दीन से मथुरा तक यात्रा कर रहे थे। मथुरा उतरने के दौरान उनका एक बैग बर्थ पर छूट गया। ट्रेन के रवाना होने के बाद उन्होंने सूचना दी और मथुरा से सूचना आगरा कैंट उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) को मिली। ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचते ही कोच में बैग सही-सलामत मिल गया। यात्री से संपर्क कर वीडियो कॉल के माध्यम से बैग की पहचान कराई गई। बैग में लैपटॉप, मोबाइल, चार्जर, पावर बैंक, इयरफोन, कपड़े व अन्य सामान था। सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। यात्री ने बैग वापस मिलने पर रेल प्रशासन का धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...