सीवान, दिसम्बर 7 -- सीवान। स्थानीय रूट पर संचालित एक ट्रेन में छूटा बैग आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को लौटाया। यात्री ट्रेन नंबर 02564 की एसी कोच में यात्रा कर रहा था। यात्री सुपौल जिले के राघवपुर थाना क्षेत्र के भकता टोला निवासी रामप्रवेश सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान इसका बैग ट्रेन की बोगी में ही छूट गया था। इसके बाद कंट्रोल को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ ने बैग को बरामद कर इसे पोस्ट पर लाकर जमा कर दिया। बाद में यात्री के पोस्ट पर आने के बाद सत्यापन कर बैग लौटा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...