झांसी, अप्रैल 1 -- झांसी, संवाददाता झांसी स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय यात्री की जेब से मोबाइल फोन चोरी हो गया। यात्री ने इसकी शिकायत जीआरपी में दर्ज कराई है। यात्री झांसी से भोपाल जाने के लिए जनरल कोच में चढ़ रहा था। दीपक चतुर्वेदी निवासी फ्रेड्स कालोनी भोपाल 4 फरवरी को झांसी से भोपाल जा रहा था। प्लेटफार्म पर ट्रेन नम्बर 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस के झांसी आने पर वह जनरल कोच में सवार होने लगा। तभी यात्रियों की भीड़-भाड़ के बीच कोच में चढ़ते समय अज्ञात चोर ने यात्री की जेब से मोबाइल फोन चोरी कर दिया। भोपाल पहुंचने पर यात्री ने इसकी शिकायत जीआरपी से की। जीआरपी ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.