फिरोजाबाद, जनवरी 9 -- शिकोहाबाद के स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक युवक का पैर फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे एम्बुलेंस के पायलट ने तत्काल घायल का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में भर्ती कराया। दिलीप कुमार (46) पुत्र मुलायम सिंह निवासी फजल नगर थाना शिकोहाबाद शुक्रवार को ट्रेन से कही जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन में चढ़ रहा था तभी उसका पैर फिसल गया। जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे एम्बुलेंस एमटी शिवम, पायलट अजीत कुमार ने घायल यात्री का तत्काल प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...