जमशेदपुर, जुलाई 5 -- आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के शौचालय से अचेतावस्था में बरामद महिला (30 वर्ष) की टाटानगर रेल पुलिस ने शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। अब महिला को रांची स्थित मानसिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराने का आदेश हुआ है। इधर, अस्पताल में होश आने पर महिला विक्षिप्त की तरह हरकत करती दिखी। इससे रेल पुलिस उसका नाम-पता तक नहीं जान सकी। जानकार बताते हैं कि महिला से दुष्कर्म की आशंका पर उसकी जांच कराई गई, क्योंकि वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। महिला किस स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुई और उसके अचेत होने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। इससे रेल पुलिस भी साउथ बिहार एक्सप्रेस के मार्ग के कई स्टेशनों की जीआरपी से संपर्क कर रही है, ताकि पहचान हो सके। मालूम हो कि महिला गुरुवार को आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.