गाजीपुर, फरवरी 6 -- गाजीपुर। ट्रेन पर 13 दिन पूर्व पत्थर मारकर शीशा तोड़ने के आरोपी को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान कांशीराम आवास कालोनी आदर्श बाजार निवासी परवेज अंसारी के रूप में हुई। पूछताछ में बताया कि खिड़की पर मोबाइल चला रहे व्यक्ति पर उसने पत्थर मारा था। ताकि मोबाइल उसे मिल जाए। पुलिस ने उसे नशे का आदि बताया। जीआरपी थानाध्यक्ष पवन कुमार और आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी प्रियाम्बुज प्रिय ने बताया कि 25 जनवरी को ट्रेन को आते हुए देखकर युवक ने दरवाजे पर मोबाईल चला रहे व्यक्ति पर पत्थर मारा था। ताकि मोबाइल गिर जाए और वह उसे बेच दे। लेकिन ट्रेन की खिड़की के शीशे पर पत्थर लग गया। वहां से भाग निकला था। शुक्रवार को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने युवक को रेलवे स्टेशन गाजीपुर सिटी के पूर्वी छोर से पांच सौ मीटर दूर रौजा ओवर ब्...