गोरखपुर, फरवरी 2 -- गोरखपुर। डोमिनगढ़-जगतबेला के बीच गाड़ी संख्या 15007 के जनरल कोच पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई पत्थरबाजी में एक यात्री घायल हो गया। जांच के बाद प्रभारी निरीक्षक गोरखपुर दशरथ प्रसाद के आदेश पर रेलवे सुरक्षा बल थाने में अज्ञात के खिलाफ सोमवार को मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की विवेचना उप निरीक्षक अयूब खान को सौंपी गई है। घटना 1 फरवरी 2026 को रात लगभग 23:36 बजे हुई, जब ट्रेन के जनरल कोच संख्या डी-4 पर पत्थर फेंका गया। पत्थरबाजी से कोच में यात्रा कर रहे पंकज प्रजापति पुत्र लक्ष्मण प्रजापति चोटिल हो गए। रेलवे पुलिस ने मामले में रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...