बस्ती, फरवरी 14 -- बस्ती, निज संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भे दिया है। यह जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर मिर्जा राशिद बेग ने दी। उन्होंने बताया कि संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र अन्तर्गत तितौवा निवासी श्रवण गौंड ने 16 दिसम्बर 2025 को गाड़ी संख्या 15110 व 25 जनवरी 26 को गाड़ी संख्या 20103 पर खलीलाबाद मगहर के मध्य बरदहिया बाजार स्थित समपार फाटक 177 के आगे पत्थरबाजी कर यात्रियों को परेशान करता था। इसकी शिकायत जब यात्रियों ने किया तो इसकी जांच शुरू की गई थी। जिसको लेकर मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान उप निरीक्षक एसके शर्मा, कांस्टेबल कमल मिश्रा रेलवे सुरक्षा बल चौकी खलीलाबाद व हेड कांस्टेबल जवाहर लाल यादव व अरशद अली रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट की टीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.