जमशेदपुर, अगस्त 17 -- जमशेदपुर। अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान मानगो दाईगुट्टू निवासी शशिकांत पांडेय की मोबाइल चोरी हो गई। घटना मध्य प्रदेश के सीहोर स्टेशन की है। इससे टाटानगर में उतरने के बाद यात्री ने रेल थाना में अज्ञात के खिलाफ मोबाइल चोरी का केस दर्ज कराया है। रेल पुलिस के अनुसार यात्री के बयान को कार्रवाई के लिए सीहोर जीआरपी में भेज दिया गया है। इसके अलावा बिहार और झारखंड के स्टेशन से चोरी के दो मामले में दर्ज यात्री के बयान को भी मधुपुर और जमुई स्टेशन की जीआरपी में भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.