जामताड़ा, जनवरी 13 -- करमाटांड़। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमुंडी गांव निवासी करीब 38 वर्षीय इकराम अंसारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मिहिजाम में रंग मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे ईएमयू ट्रेन पकड़ने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान करमाटांड़-मधुपुर सड़क पर गणपत महतो चौक के समीप बाइक की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बाइक संख्या जेएच 21 एम 4865 से हुआ, जिसे आरिफ अंसारी चला रहा था। बाइक चालक आरिफ अंसारी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के टांड़ पर गांव का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल इकराम अंसारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमाटांड़ ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे सीएचसी नारायणपुर रेफर किया गया। नारायणपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.