फरीदाबाद, फरवरी 2 -- नूंह, संवाददाता। सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में मेवात को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने को लेकर कोई घोषणा नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में निराशा है। लंबे समय से मेवात में रेलवे लाइन बिछाने और ट्रेन चलाने की मांग की जा रही है, लेकिन इस बार भी उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं। बजट के दिन लोग इस घोषणा का इंतजार करते रहे, मगर अंत में उन्हें मायूसी हाथ लगी। मेवात का जिला नूंह देश के सबसे पिछड़े जिलों में शामिल है। लोगों का कहना है कि अगर यहां से ट्रेन शुरू होती है तो क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और रोजगार, शिक्षा व व्यापार के नए अवसर मिलेंगे। फिलहाल मेवात के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्ली, जयपुर या भरतपुर जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होता है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सोशल...