बलरामपुर, दिसम्बर 17 -- बलरामपुर संवाददाता। जिले की रेल समस्या को लेकर श्रावस्ती लोकसभा सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने संसद सत्र के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने जिले में ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मत्री को मांग पत्र दिया है। सांसद को रेल मंत्री ने ट्रेन ठहराव की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया है। श्रावस्ती लोकसभा सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने दिल्ली में रेल मंत्री से जिले के ट्रेन के ठहराव को लेकर अप गोरखपुर पनवेल व डाउन पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव पचपेड़वा में करने की मांग की है। इसके साथ-साथ गोरखपुर ऐशबाग व ऐशबाग गोरखपुर इंटरसिटी का ठहराव गैसड़ी स्टेशन पर करने की भी मांग की है। इसी के साथ उन्होंने गोरखपुर गोमती नगर एवं गोमती नगर गोरखपुर लखनऊ इंटरसिटी का ठहराव गैसड़ी स्टेशन...